नग्गर (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नग्गर इकाई ने रविवार को दिवाली का पर्व प्रवासी मजदूरों के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान इकाई के सदस्यों ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें मिठाइयां व पटाखे वितरित किए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। परिषद के नगर मंत्री कुल्लू कृष्ण नेगी ने बताया कि बच्चों ने भी मिठाइयां और पटाखे पाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि त्योहार का असली आनंद दूसरों के साथ खुशियां बांटने में है। संवाद