फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एबीवीपी ने पुलिस जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सैंज इकाई ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्रा कार्यकर्ताओं ने सैंज पुलिस थाना में जाकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने पुलिस जवानों की दीर्घायु एवं सुरक्षा की कामना की।
विज्ञापन

छात्रा उर्मिला, स्नेहा, प्रिया, सृष्टि, अदिति ने कहा कि पुलिस दिन-रात समाज की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्योहारों के समय भी जब सभी अपने परिवार के साथ होते हैं। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर समाज की रक्षा करते हैं। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर राखी बांधकर हमने उनके प्रति अपने विश्वास, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें