फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में एबीवीपी ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर चौक पर पुतला जलाने को लेकर पुलिस कर्मी एबीवीपी के कार्यकर्ता से छिनने की को​शि
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने वीरवार को छात्रों की विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता कॉलेज से रैली निकालते हुए ढालपुर पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव बहाल करने और विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कर्मी कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोक रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
एबीवीपी ने विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। परिषद ने कहा कि फीस बढ़ोतरी से विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। परिषद ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। कुल्लू इकाई मंत्री संजना ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपनी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। कुल्लू विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने एसपीयू (सरदार पटेल यूनिवर्सिटी) का दायरा बढ़ाने की मांग की। कुल्लू महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम जैसे विषय शुरू करने तथा महाविद्यालय भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। कुल्लू इकाई अध्यक्ष एवं जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें