फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अभिषेक जॉर्डन को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
कुल्लू कालेज में रूपी छात्र संगठन के चुने गए पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में रूपी घाटी छात्र कल्याण संगठन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर की उपस्थिति में वीरवार को किया गया। इस दौरान रूपी घाटी के सभी छात्र-छात्राओं की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अभिषेक जॉर्डन को अध्यक्ष, प्रतीक ठाकुर एवं अभिनव पॉल को उपाध्यक्ष, अर्चिता ठाकुर को चेयरमैन, पीयूष लगाल को सचिव, स्नेहा धामी को संयुक्त सचिव, सुनैना पॉल को सांस्कृतिक प्रमुख बनाया गया। अश्मित ठाकुर और जितेंद्र ठाकुर को मीडिया प्रभारी, लक्ष्मण ठाकुर को स्टेज सचिव और पीयूष डढवाल को सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर रूपी घाटी के सभी छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और छात्र-छात्राओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में संगठन के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर और पूर्व सचिव भानु लगाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें