फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजा नच ले’ पर डांस से मचा धमाल

Sun, 13 Sep 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राइज एंड शाइन प्ले स्कूल और एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल का 6वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में मनाया गया। समारोह में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


एसडीएम रोहित राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य लेकर चलेंगे तो सफलता जरूर मिलती है। असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि दूसरी बार फिर से कड़ी मेहनत करनी चाहिए। एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल गायत्री शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। एलकेजी की गरिमा ने मंत्रोच्चारण किया तो मानिनी ने पूजा डांस पेश किया। नर्सरी के छात्रों ने हरयाणवी डांस पेश कर वाहवाही लूटी। वहीं, कुल्लवी नाटी का आयोजन भी किया गया। एलकेजी ब्वॉयज ने रोबोट डांस, एलकेजी गर्ल ने ...मेरे हाथों में गीत पर शानदार नृत्य किया। वहीं, फिल्मी गीत ..आजा नच ले डांस कर मेघा, अरिशा, आशिमा और आस्था ने जमकर तालियां बटोरीं। छात्रों के उड़ीसा नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल तथा अन्य क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा। इस दौरान स्कूल की एमडी वनिता शर्मा सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें