कुल्लू-मनाली हाईवे पर स्थित बंदरोल के बाद एक बाइक और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में बंदरोज निवासी एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हेमराज(27) पुत्र देशराज निवासी बंदरोल तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कुल्लु डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।