एक अन्य युवक घायल, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी में हुआ हादसा
खाई में गिरे युवक को तलाशने के लिए रात भर चलाया गया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर आने वाले सरसाड़ी में एक बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति घायल है। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति जा रहे थे। इस बीच सरसाड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। इस बीच एक युवक नदी की तरफ खाई में गिर गया जबकि दूसरा भी हादसे में घायल हो गया। रात के अंधेरे में खाई में गिरे युवक को तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दमकल टीम की सहायता से नदी के किनारे गिरे युवक को निकाला गया। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार 21, पुत्र भाग सिंह, निवासी कोटला, जिला कुल्लू के रूप में हुई है जबकि गड़सा निवासी गोपाल घायल हो गया है। शव को खाई से निकालने के बाद पुलिस इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं माहौल है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।