फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में आस्था और देव परंपरा का अद्भुत संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। नग्गर में श्रद्धा, आस्था और देव परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। ऊझी घाटी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र नग्गर में आयोजित शाड़ी मेले में देव विधि-विधान, धार्मिक रीति-रिवाजों और पारंपरिक नियमों का निर्वहन किया जा रहा है। माता त्रिपुरा सुंदरी के पावन सम्मान में आयोजित इस मेले में माता भटंति, माता चामुंडा और देवता शेष नाग विशेष रूप से उपस्थित हैं। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों, देव वाद्य यंत्रों और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मेले की रौनक देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग अपनी प्राचीन देव परंपराओं के प्रति गहरी आस्था प्रकट कर रहे हैं। मेले के दौरान पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की झलक भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हारियानों ने देवी-देवताओं संग कुल्लवी नाटी भी डाली। माता त्रिपुरा सुंदरी के कारदार जोगिंद्र आचार्य ने बताया कि मेले के दौरान सभी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान से निर्वहन किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें