फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में वीकेंड पर सैलानियों के लगने लगा मेला

विज्ञापन
कोकसर में बर्फ में मस्ती करता एक पर्यटक पर्यटक जोड़ा। संवाद
विज्ञापन
मनाली। वीकेंड पर मनाली में रौनक बढ़ गई है। पर्यटकों का मेला जुटना शुरू हो गया है। इस वीकेंड 40 हजार से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। बड़े होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। छोटे होटलों और होम स्टे में भी 50 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को बाहरी राज्यों से पांच हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली आए। इसके अलावा 120 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। रविवार को सैलानियों की संख्या और बढ़ सकती है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन 1700 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं।
पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 1,200 से 1,500 चल रहा था। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल अंजनी महादेव और अटल टनल पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। कोकसर की बर्फीली वादियों में भी पर्यटक घूमने का लुत्फ ले रहे हैं। शाम को मनाली के मालरोड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। होटल संचालक अरुण ठाकुर ने बताया कि होटलों में वर्तमान में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा के अनुसार, निगम के होटलों में 90 फीसदी फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें