फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुकानें सिमटने से पहले ढालपुर बाजार में छूट की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में दशहरा उत्सव के दौरान सजी अस्थायी दुकानों का कारोबार 22 नवंबर तक पूरी तरह सिमट जाएगा। ऐसे में दुकानें बंद होने से पहले सामान सस्ते दाम पर खरीदने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारियों ने भी सामान पर 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे ढालपुर का बाजार इन दिनों खरीदारी से गुलजार है। दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में सजी दुकानों पर कपड़ों से लेकर रसोई और घरेलू इस्तेमाल के सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शेष स्टॉक जल्द निकालने के लिए व्यापारी कीमतों में कटौती कर रहे हैं। इसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए लोग गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर और कंबल खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा रसोई और दैनिक उपयोग के जरूरी सामान की भी खूब खरीदारी हो रही है। दुकानें समेटने की तैयारी के बीच मिल रही छूट ने बाजार में ग्राहकों की रौनक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें