फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आफत का जाम... आधे घंटे में तय हो रहा 10 मिनट का सफर

Sun, 14 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में लगा पर्यटन वाहनों का लंबा जाम।इससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान।-संवाद
विज्ञापन
क्रिसमस, नववर्ष के सीजन की रौनक के बीच हिडिंबा मंदिर मार्ग पर जाम ने बढ़ाई दिक्कत
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। क्रिसमस और नववर्ष के सीजन की रौनक के बीच हिडिंबा मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक जाम ने आम जनता और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक लगभग 100 मीटर का दायरा अव्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील बन गया है जहां सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। 10 मिनट का सफर आधा घंटा लगने लगा है और प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
हिडिंबा मंदिर के लिए जाने वाली सड़क पर मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक लगभग 100 मीटर का दायरा ट्रैफिक जाम के लिहाज से अति संवेदनशील हो गया है। यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे अकसर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी वाहनों के पहिये थमे रहे। 10 मिनट का सफर करने के लिए आधा घंटा समय लग गया। हालत यह है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों को रोकने वाला कोई नहीं है। ट्रैफिक जाम ने पुलिस और आम जनता के भी पसीने छुड़ा लिए। आलम यह है कि 20 मिनट के सफर को एक घंटा और 10 मिनट के सफर को आधा घंटा लग रहा है। हिडिंबा मंदिर को जाने वाली सड़क पर रविवार को सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए गए। इससे वाहनों को पास लेने तक की जगह नहीं मिली। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन

होटल संचालक भूपेश ने बताया कि वह लगभग आधा घंटा जाम में फंसे। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय पंचायत के वार्ड पंच सुरवश कश्यप ने कहा कि इस समस्या से प्रशासन को अवगत करवाया गया है लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। गलत पार्किंग के कारण अकसर जाम लग जाता है। कई बार मरीज को अस्पताल ले जा रहे वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसने के कारण समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाते। पुलिस से मांग है की इस क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त जवान मांगे गए है, जिससे यातायात को सुचारू चलाया जा सके। गलत पार्किंग करने वालों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें