फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में दशहरा उत्सव पर होगा विशेष आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। ठावा नगर स्थित ठाकुर मुरलीधर चतुर्भुज मंदिर में दशहरा उत्सव 21 अक्तूबर को मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर विकास समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रथ यात्रा और लंका दहन के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर 1 से 3 बजे तक सभी श्रद्धालुओं के लिए कुल्लवी धाम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रथ यात्रा के बाद शाम को लंका दहन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कारदार विधि चंद नेगी ने कहा कि दशहरा पर्व धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानविंद्र सिंह ने बताया कि कुल्लू में दशहरा की परंपरा 17वीं शताब्दी से शुरू हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें