कुल्लू। ढालपुर मैदान में वीरवार को निरंकारी यूथ फोरम की खेलों का शुभारंभ हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी, वाॅलीबाल, बैडमिंटन और रंगारंग सांस्कृतिक पेश किए। सतगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि ये खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नृत्य-व्यम के भाव के साथ अपने शरीर को निरंकार की सेवा में समर्पित करने का एक पावन अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान टीमवर्क और सामूहिकता का सशक्त संदेश दिया गया कि सच्ची जीत वही है, जिसमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे तन, मन और धन से सेवा भाव बनाए रखें तथा निरंकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर उसे सार्थक और सफल बनाएं।