फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन के मामले रोकने के लिए बनाई जाएगी नीति : वीना

Thu, 15 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दे पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक केलांग में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी ने की।
उपमंडल अधिकारी आकांक्षा शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। बैठक में जिला परिषद के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों को गति देने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी ने कहा कि जिला में हर साल नदी-नालों के आसपास हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग के माध्यम से ठोस नीति बनाकर कार्य किया जाएगा। वन विभाग के माध्यम से निष्पादित की जा रही जाइका और अन्य योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि-बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उदयपुर और तांदी संगम जैसे क्षेत्रों को धार्मिक पर्यटन से जोड़कर विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें