कुल्लू। जिला की पार्वती घाटी के रशोल गांव के पास नाले में भूस्खलन होने से एक शेड दब गया है जिसमें नेपाल मूल की महिला दीपा (45) पत्नी दीपक की दबने से मौत हो गई है। वह अपने पति और भांजे के साथ शेड में रह रही थी। मंगलवार तड़के करीब भूस्खलन होने के कारण शेड में दबने से महिला की मौत हो गई। हालांकि उसके पति और भांजे ने भागकर जान बचाई। मणिकर्ण पुलिस ने शव का कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पति को सौंपा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।