फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एलाइन-दुहांगन प्रोजेक्ट क्षेत्र में 15 को होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में बादल फटने की काल्पनिक घटना को आधार बनाकर एलाइन-दुहांगन परियोजना क्षेत्र में मॉक ड्रिल 15 जून को आयोजित की जाएगी। इस दौरान अर्ली वार्निंग सिस्टम के सक्रिय होने के बाद प्रभावित क्षेत्र को खाली करवाने, खोज एवं बचाव अभियान चलाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कही। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अभिकरण (एनडीएमए) के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन अभिकरण की 15 जून को होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉकड्रिल की तैयारियों के तहत वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों की एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ ने समीक्षा की। जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें