फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंदे से खरीदी मशीन से बदलेगी सर्जरी की तस्वीर

Mon, 16 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली अस्पताल को मिला एडवांस्ड सी-आर्म कम्पैटिबल इलेक्ट्रिक ऑपरेशन टेबल
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, डॉक्टरों को ऑपरेशन करने में आसानी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मनु की नगरी मनाली के नागरिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास किसी भी कमी को ताकत में बदल सकता है। समाजसेवियों की पहल से नागरिक अस्पताल को एडवांस्ड सी-आर्म कम्पैटिबल इलेक्ट्रिक ऑपरेशन टेबल मिल गया है।
विज्ञापन

लगभग तीन लाख रुपये का यह टेबल मिलने से ऑपरेशन करने में आसानी होगी। स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्रित कर इसकी खरीद की।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने समाजसेवियों के हाथों से ही इस आधुनिक मशीन का शुभारंभ करवाया। मशीन लेने में आर्थिक मदद करने वालों में समाजसेवी त्रिलोक चंद, रोशन लाल ठाकुर, रोशन सोनी, मोहन लाल शर्मा, प्रेम लाल, भोला राम नेगी, रिनेश ठाकुर, घनश्याम जोशी, कमल राज, हेम राज, चमन लाल, सुनील कारवां और नरेश ठाकुर शामिल हैं। होटलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि इस नेक कार्य में टेक राम, निहाल, राकेश, अनिल, राजीव, मेहर चंद, विनीत, शाशनी, मिने राम, बिशन, कुशल, पार्थ, इंद्र और नीरज का भी सहयोग रहा। सिविल अस्पताल के शल्य चिकित्सक डाॅ. प्रीत ने बताया कि एडवांस्ड सी-आर्म कम्पैटिबल इलेक्ट्रिक ऑपरेशन टेबल एक अत्याधुनिक मोटराइज्ड टेबल है। यह 5-सेक्शन रेडियो-पारदर्शी है जो बिना किसी बाधा के 360 डिग्री एक्स-रे इमेजिंग की सुविधा देता है। अस्पताल को इस तरह के आधुनिक सर्जिकल टेबल की अति आवश्यकता थी। इस टेबल के मिल जाने से मरीजों के ऑपरेशन करने में आसानी होगी। उन्होंने सिविल अस्पताल मनाली की ओर से समाजसेवियों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें