उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पुलिस थाना उदयपुर के अंतर्गत नीला ढांक के पास एक पिकअप गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें चालक घायल हो गया है।
शुक्रवार शाम करीब 5:00 के आसपास मनाली से उदयपुर की तरफ आ रही थी। गाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर नीचे चिनाब नदी के किनारे पानी में गिर गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे का शिकार हुई गाड़ी पंजाब नंबर की है। घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थिरोट लाया गया है। घायल चालक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी मानसा, पंजाब के रूप में हुई। डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद