फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज के धारा पोरिए में पहाड़ी दरकी, मची अफरातफरी

विज्ञापन
धारा पोरिये के साथ लगती पहाड़ी से हुआ भूस्खलन। वीडियोग्रेब
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के धारा पोरिए क्षेत्र में पहाड़ी दरक गई है। यहां रविवार अपराह्न दो बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना, आसपास के गांवों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए गए थे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यहां भूस्खलन हो चुका है लेकिन रविवार को एक बार फिर से यहां भूस्खलन हो गया। आने वाले समय में भी और ज्यादा भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
पूर्व वार्ड पंच खाईन ज्ञान चंद ने बताया कि घटना के दौरान लोगों में चीख पुकार मची रही और घटना में अभी तक किसी के जानी नुकसान होने की जानकारी नहीं है। वन संपदा को इस दौरान काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें