फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छानी में आज लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कटराईं के छानी वार्ड में रविवार को निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर जमलू देवता मंदिर के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। इसमें आधुनिक मशीनों की सहायता से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान हुकम चंद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी देना और बेहतर उपचार के प्रति जागरूक करना है। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, किडनी और लिवर की कार्यक्षमता, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, अस्थमा, दमा, खांसी, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें