फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ए-ग्रेड मटर के बेहतर मिल रहे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरोल सब्जी मंडी में 38 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका हरा मटर
विज्ञापन

तीन सप्ताह से 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बने हुए हैं दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में ए ग्रेड मटर के किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में मंगलवार को ए ग्रेड क्वालिटी का हरा मटर 38 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। पिछले तीन सप्ताह से मटर के दाम 30 से 40 रुपये के बीच बने हुए हैं। ऐसे में किसानों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू के हरे मटर की व्यापारियों में खूब मांग है। बाहरी राज्यों के व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अब मटर निकलना शुरू हो गया है। यहां का मटर क्वालिटी में बेहतर होता है, जिसके चलते व्यापारी इसके दाम भी बागवानों को बेहतर दे रहे हैं। मंगलवार को खराहल घाटी के किसान सुभाष और काशू ने मटर 38 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा। सब्जी मंडी भुंतर, बंदरोल, अखाड़ा बाजार, सब्जी मंडी शाट सहित अन्य मंडियों में मटर की खेप आ रही है। प्रतिदिन मटर की खेप मंडियों में आ रही है। आने वाले दिनों में मटर के दामों में और इजाफा होने की उम्मीद है। किसान दीवान राणा और विजय कुमार ने कहा कि मटर का तुड़ान करने के बाद किसान इसे बेचने के लिए सब्जी मंडियों में ला रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में मंगलवार को 38 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मटर बिका। उन्होंने कहा कि मटर के बेहतर दाम मिलने से किसानों को लाभ मिल रहा है। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले मटर की अधिक मांग है। व्यापारी इसे अच्छे दामों पर खरीद भी रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें