फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़ाग्रां मंदिर के पीछे जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र के बड़ाग्रां मंदिर के पीछे जंगल में वीरवार मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग पतलीकूहल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी या माल का नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन प्रभारी कुल्लू प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें