फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में कल चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव के आयोजन से पूर्व जिला प्रशासन 13 अगस्त को स्वच्छता अभियान आयोजित करने जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के गांवों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन

अभियान सांगमा लाहौल डेमो लाहौल थीम के अंतर्गत न्यू सर्किट हाउस से दुर्गा माता मंदिर तक चलाया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर विभिन्न स्थानों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में स्थानीय लोगों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि अभियान में सार्वजनिक स्थलों, सड़क के किनारों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें