फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल में ओवरटेक करने पर कटा 3500 का चालान

Thu, 06 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग में यातायात के नियमो को तोड़कर  ओवरटेक करता वाहन।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
मनाली। अटल टनल रोहतांग में ओवरटेक करना एक पिकअप चालक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पिकअप चालक का 3500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वीरवार को एक वीडियो उनके ध्यान मेंं आया था। इसमें एक पिकअप चालक अटल टनल के अंदर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहा है। मामला ध्यान में आने पर कुल्लू पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त गाड़ी संख्या बीआर 32 जीबी 7697 का चालान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179, 184 के अंतर्गत किया। उसपर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभारी अटल टनल सुरक्षा, दक्षिण छोर को टनल के अंदर लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें