फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 5 से 11 सितंबर तक लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर स्थित लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में 5 से 11 सितंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित होगी। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (एनबीटी) इसका आयोजन जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू और भाषा संस्कृति विभाग के सहयोग से करेगा। इस दौरान प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी और इसमें निशुल्क प्रवेश होगा।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में 60 से अधिक भारतीय भाषाओं एवं बोलियों की बाल, युवा, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान और कला से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पुस्तकालयों को संस्थागत खरीद पर 25 प्रतिशत विशेष छूट मिलेगी। एनबीटी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों से प्रदर्शनी का लाभ उठाने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें