फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास के तटीकरण के लिए बनेगी 300 करोड़ की योजना

Sat, 03 Oct 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से भुंतर तक ब्यास नदी के तटीकरण और घाट निर्माण के लिए जल्द 300 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। यह बात कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस संबंध में बात हुई है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर और मनाली के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी है। इसी तर्ज पर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विस्तृत परियोजना तैयार की जाएगी।
तटीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की एक योजना पाइपलाइन में है, जिसे शहरी विकास विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस परियोजना के तहत वॉकिंग ट्रेल समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में रामशिला से लंकाबेकर तक ब्यास नदी के तटीकरण का काम पूरा हो चुका है। बीच में बचा कार्य भी इसी वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में देश-दुनिया से लोग आना चाहते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में पर्यटक यहां ज्यादा देर तक नहीं ठहर पाते। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के लिए शहर में जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
पूर्व नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
विधायक ने पूर्व नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शहर में गंदगी पसरी रहती थी। कभी न्यायालय तो कभी एनजीटी की ओर से नोटिस आते थे और जुर्माना लगाया जाता था। अब नई नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए पानीपत की कंपनी को काम दिया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें