फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूतनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए बनेगी 25 मीटर की सुरक्षा दीवार

Wed, 07 Jan 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर कमेटी की बैठक में रंग-रोगन के साथ मंदिर की सजावट करने का भी निर्णय
विज्ञापन

15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के संगम महादेव भूतनाथ मंदिर कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। कमेटी के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मामलों पर चर्चा की गई।
इसमें मंदिर के ब्यास नदी की तरफ लगाई जाने वाली सुरक्षा दीवार को लेकर योजना बनाई गई ताकि बाढ़ के कारण श्मशान को क्षति न पहुंचे। महाशिवरात्रि से पूर्व मंदिर की सजावट के साथ रंग-रोगन करने का भी फैसला लिया गया। मंदिर के साथ पुरानी कुटिया के साथ बाबा के निवास स्थल और भजन-कीर्तन के लिए हाल बनाने की योजना भी तैयार की गई। इसके अतिरिक्त संगम महादेव के रथ को बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानवेंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर कमेटी ब्यास नदी की तरफ 25 मीटर की सुरक्षा दीवार अपने स्तर पर तैयार करेगी। आरसीसी की सुरक्षा दीवार का निर्माण करने से स्थान पूरी तरह से सुरक्षित होगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि मंदिर के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार के लिए अगर कोई सहयोग करना चाहता है तो वह मंदिर कमेटी से संपर्क कर सकता है। बैठक में एकादशी दास महंत, दुनी चंद, प्रेम सूद, कमलेश चौधरी, लोकेश, राजीव, अनुज मिश्रा और जसपाल सिंह पाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें