फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबला वादन में अमित महंत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय युवा उत्सव-2014 का आयोजन युवा सेवा एवं खेल हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय कुल्लू की ओर से धूमधाम से किया गया। 21 और 22 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में 172 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय युवा उत्सव के पहले दिन शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कुल्लू बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। युवा उत्सव में नौ विधाओं में प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, सितार वादन, कत्थक नृत्य, शास्त्रीय गायन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, एकांकी, कत्थक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में करवाई गईं, जबकि बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, सितार वादन, शास्त्रीय गायन और एलोकेशन जैसी प्रतियोगिताएं देवसदन सभागार में करवाई गई। निर्णायक मंडल का गठन जिला कुल्लू से किया गया, जबकि डॉ. सूरत, डॉ. सुनीता, डॉ. सीता राम ठाकुर, राजिंद्र शर्मा तथा श्रीश्याम कुल्लवी प्रबुद्ध सदस्य थे। युवा उत्सव के समापन समारोह के मौके पर एडीएम कुल्लू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे।
प्रतियोगिता में तबला वादन में अमित महंत अव्वल रहे। बांसुरी वादन में निशांत गौतम, हारमोनियम में शिवानी उपाध्याय और राहुल, सितार वादन में पीयूष गौतम, सेस राम, ओम प्रकाश, शास्त्रीय संगीत में बलदेव, शिवानी, दीवान चंद, लोक नृत्य शिवा युवा मंडल भूमतीर, लोक गीत प्रतियोगिता में सूत्रधार कला संगम कश्यप नारायण, युवा मंडल बनोगी, युवा मंडल फोजल कुल्लू, पारंपरिक वाद्य यंत्र शिवा युवा मंडल भूमतीर, कश्यप नारायण युवा मंडल बनोगी, जबकि कत्थक में कुमारी शिल्पा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें