फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तलाश की नवजात की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के नप वार्ड-2 के भजोगी सेरी में मंगलवार को छोड़ी गई नवजात बच्ची की मां को पुलिस ने तलाश कर लिया है। पुलिस ने आठ घंटे में कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची की मां को तलाश कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां प्रवासी बताई जा रही है, जिसका उपचार कुल्लू जिला अस्पताल में चला हुआ है। जैसे ही महिला को अस्पताल से छुट्टी होगी, पुलिस उससे पूछताछ शुरू कर देगी।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि गत दिवस सुबह नवजात बच्ची मनाली के भजोगी वार्ड दो में नाली में पड़ी मिली थी। पड़ोसियों ने तुरंत हरकत में आकर बच्ची को मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि बच्ची का उपचार चल रहा है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है तथा पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने भादंसं की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही बच्ची की मां को तलाश कर लिया है। बच्ची की मां का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला का उपचार होने के बाद ही उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें