फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के हल को मंत्रालय गंभीर : रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की समस्या को लेकर अल्पसंख्यक एवं जनजातीय विभाग गंभीर है। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में अल्पसंख्यक एवं जनजातीय मंत्रालय की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जनजातीय क्षेत्र में रह रहे लोगों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अल्पसंख्यक एवं जनजातीय केंद्रीय मंत्री जूरन ओरन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान पर बल दिया। राज्यमंत्री मनसुख भाई और अल्पसंख्यक एवं जनजातीय आयोग भारत सरकार के सचिव हुरशी केश पांडा भी विशेष तौर पर बैठक में उपस्थित रहे। जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने देश भर में जनजातीय लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के लोगों की समस्या को भी बैठक में प्रमुखता से रखा। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश मनसा राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें