फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को दी मूल कर्तव्यों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। उपमंडल मनाली के जगतसुख में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को मूल कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मनाली के सिविल जज एवं मनाली उपमंडल विधिक सेवा समिति अध्यक्ष संदीप सिंह सिहाग ने जगतसुख में वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए सिहाग ने कहा कि संविधान का पालन करना और उस के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना तथा उसकी मर्यादा को बनाए रखना भी भारत के नागरिकों का मूल कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों में ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी देकर कानून के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि अब वरिष्ठ नागरिकों को भी भारत के संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मूल कर्तव्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में वरिष्ठ नागरिक अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जगतसुख के प्रधान जोग राज राणा ने सिविल जज का विधिवत स्वागत करते हुए कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी मिल रही है। राणा ने कहा कि जहां बुजुर्गों के लिए मौलिक कर्तव्यों की जानकारी का होना जरूरी है, वहीं बच्चों का भी कर्तव्य है कि वे बुजुर्गों का सम्मान करें। विधिक साक्षरता शिविर की जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता छवींद्र ठाकुर ने कहा कि जगतसुख में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें