फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभी में रिश्तेदार के घर मृत मिला शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। डोभी में एक शख्स की लाश मिली है। पुलिस ने इस सिलसिले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, मौत के पीछे अत्यधिक शराब पीने की बात कही जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के पीछे रहे सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक लाहौल के हिंसा गांव का निवासी शिमला जा रहा था। इसी बीच वह एक रात के लिए डोभी में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहर गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो चिकित्सक को बुलाया गया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने रात को कुछ ज्यादा ही शराब पी ली थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। अचानक मौत होने से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ मनाली फिरोज खां ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस केस में सीआरपीसी के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने बताया कि जिस रिश्तेदार के घर शमशेर ठहरा था, उसके बयान कलमबंद किए गए हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें