फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन कैसे मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन सीटू की बैठक सोमवार को सीटू कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की राज्य अध्यक्ष इंदिरा ठाकुर ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष इंदिरा ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर कम वेतन में काम रही हैं। बावजूद, इसके उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। दिवाली का त्योहार वेतन नहीं मिलने पर वे खुशी के साथ नहीं मना पाएंगी। इस अवसर पर यूनियन ने प्रस्ताव पास कर विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को अगर 15 दिन के अंदर वेतन नहीं दिया जाता है, तो यूनियन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पडे़गा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान यूनियन की जिला सचिव शकुंतला ठाकुर, मीना, पिंगला, शशि, सुषमा, दुर्गा, किरण, लता, विमला, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें