फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों के पर्व के लिए सजी देवभूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। 23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले दीपों के पर्व दिवाली के लिए देवभूमि कुल्लू दुल्हन की तरह सज गई है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ जिले के सभी शहरों और कस्बों को सजाया गया है। दिवाली के दो दिन पहले सोमवार को ढालपुर सहित जिले के अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। जिले में पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित स्थल भी सज गए हैं। वहीं, बाजार
विज्ञापन

के मिष्ठान भंडारों और रेस्तराओं को भी विशेष रूप से नयापन दिया गया है। बिजली की लड़ियों और झालरों से उन्हें खूब सजाया गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में खरीदारी के लिए खूब चहलकदमी रही है। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं और युवाओं की भारी तादाद बाजार में देखी गई। अशोक, संजय, खुशाल सिंह तथा बाला राम ने कहा कि उनके लिए दिवाली पर्व खास है, ऐसे में वह इसे अलग तरीके से मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साल में एक बार आने वाले इस उत्सव को अपने मित्रों के साथ पटाखे तथा आतिशबाजी कर मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अनार, फुलझड़ियों के अलावा हवाई रॉकेट समेत कई पटाखों की खरीदारी की है। उधर, उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने कहा कि दिवाली पर्व में लोग पटाखों को कम तथा दीये ज्यादा जलाएं। उन्होंने कहा कि दिवाली में कोई घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित किए गए हैं। एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे जिले में छापामारी तथा गश्त को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें