कु ल्लू। भुंतर में एक दुकान का ताला तोड़कर चारों ने गीजर चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार चल रहा है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चोरी की इस वारदात को लेकर भुंतर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि डिंपल तलवार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि भुंतर स्थित उनकी दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने गीजर चोरी किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भुंतर से ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अश्वनी कुमार निवासी हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से चोरी किया हुआ गीजर भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गीजर की कीमत 7200 रुपये बताई गई है। डीएसपी ने कहा कि चोरी की इस वारदात में एक अन्य व्यक्ति फरार चल रहा है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सबंधित ठिकानों में छापामारी शुरू कर दी है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।