फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेइस के बाद खाली करना होगा ढालपुर मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कारोबार करने आए व्यापारियों का शोरगुल दिवाली के बाद थम जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने प्लाट आवंटन के समय ही व्यापारियों को 23 अक्तूबर तक अपनी दुकानें लगाने के बाद मैदान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। लिहाजा, 24 अक्तूबर को ढालपुर मैदान में डेरा डाले हुए इन व्यापारियों को ढालपुर मैदान को छोड़ना होगा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से पहले ही इस तरह के निर्देश दिए गए हैं। दशहरा उत्सव को सजे अस्थायी बाजार में जाड़े के मौसम को और त्योहारी सीजन को देख खरीददारों की भारी भीड़ एकत्रित होने लगी है। सर्दी का मौसम आने से गरम कपड़ों को खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग ढालपुर पहुंच रहे हैं। डीसी कुल्लू राकेश कंवर तथा प्लाट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं एडीएम विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों को तय समय के बाद ढालपुर मैदान को खाली करना होगा। इसके लिए व्यापारियों को प्लाट आवंटन के वक्त ही बता दिया गया है। उधर, कुल्लू व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश सेठ ने कहा कि ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट के चलते शहर के दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन व्यापारियों को उठा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें