फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी कमेटी तय करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला अस्पताल के पास स्वास्थ्य विभाग ने दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील करने के बाद अब इस मामले पर क्या कार्रवाई होगी, इसका फैसला एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय करने का निर्णय लिया है। अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इससे पता चलेगा कि अल्ट्रासाउंड के संचालक ने क्या नियम तोड़े हैं। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुल्लू में निजी अल्ट्रासाउंड संचालक ने कई जानकारियों को छुपा कर दो मशीनें लगाई थीं। हालांकि, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ली गई थी, लेकिन जो मशीनें केंद्र में लगाई गई थीं, वे पहले दिल्ली में किसी और क्लीनिक में चल चुकी थीं जहां उनके संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद कुल्लू में निजी क्लीनिक संचालक ने किसी तरह इन मशीनों को पहुंचाया। यहां इन्हें स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपा कर उन्हें यहां स्थापित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग दिल्ली की एक संस्था का नोटिस भी आया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने दोनों मशीनों को सील कर दिया है। सीएमओ कुल्लू डॉ. बलदेव ठाकुर ने बताया कि मशीनों को सील करने के बाद पूरा रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामला एडवाइजरी कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि क्लीनिक संचालक पर आगामी कार्रवाई क्या अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

...बाक्स...
स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल
हालांकि, कुल्लू में चल रही दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया हो। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि विभाग को पहले इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्लीनिक की स्थापना के दौरान विभाग ने पूरी जांच क्यों नहीं की? सवाल यह है कि अगर दिल्ली से संस्था का नोटिस नहीं आया होता तो विभाग आज भी इस बात से बेखबर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें