फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहलमा सड़क पर खतरे का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। आदर्श ग्राम पुरस्कार से सम्मानित जाहलमा की सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस सड़क की इतनी दयनीय हालत है कि इस पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। केलांग-उदयपुर मार्ग के बीचोंबीच जाहलमा बाजार में सड़क की हालात पर हर कोई परेशान हो रहा है। रोजाना इस मार्ग से मनाली, केलांग तथा जम्मू की ओर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। वाहनों से उठती धूल से स्थानीय जनता के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। गत वर्ष सीमा सड़क संगठन ने तांदी जीरो प्वांइट से थिरोट तक सड़क की टारिंग की थी, लेकिन केलांग-उदयपुर के बीच आने वाले जाहलमा कस्बे की सड़क को यथावत छोड़ दिया। ग्रामीण ने इसके लिए बीआरओ को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र लाल और विकास ने बताया कि जाहलमा बाजार में सड़क की हालात काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि वाहनों से सड़क से धूल उठ रही है और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यही नहीं, बारिश मेें यह सड़क कीचड़ से भर जाती है। राजेंद्र ने कहा कि खराब सड़क से जहां हादसे का हमेशा अंदेशा बना रहता है, वहीं राहगीरों को भी दिक्कत होती है। इधर, 94 आरसीसी के कमांडिंग अफसर संजय कुमार नरवाल ने कहा कि लोग खेतों की सिंचाई के लिए पानी कई बार सड़कों से छोड़ देते हैं। लिहाजा, इस बीच टारिंग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बीआरओ जाहलमा सड़क का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें