फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे में एक साथ बिठाए जाएं देवता : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका के घर आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं ने धर्म की रक्षा करनी छोड़ दी है। धर्म की रक्षा करने से अर्थ, काम और मोक्ष से प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा के लिए विशेष छात्रवृत्ति दी जाती है और रोजगार में भी उनके लिए विशेष कोटा है, तो हिंदुओं के लिए क्यों नहीं? जो भी दल हिंदुओं के हितों का बचन देगा, विहिप उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे के दौरान सभी देवी-देवताओं को एक साथ एक ही ग्राउंड में बिठाना चाहिए। इस बार सभी देवी-देवताओं को नए टेंट मिलना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि विहिप मनाली के समीप बन रहे स्की विलेज का भी विरोध करेगी। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सामूहिक सोच को संस्कृति कहते हैं और हिंदू समाज में पचास हजार उपजातियां है। लेकिन, सौ करोड़ हिंदुओं के पूर्वज एक ही हैं। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय सहमंत्री कैलाश सिंहल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सोलंकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष युवराज बौद्ध, हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेश संयोजक महेंद्र ठाकुर और प्रदेश दुर्गा वाहिनी की संयोजिका रजनी ठकुराल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

स्वागत के लिए पहुंचे महेश्वर सिंह
विहिप अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के स्वागत के लिए भुंतर एयरपोर्ट पर कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह भी पहुंचे। महेश्वर सिंह ने प्रवीण तोगड़िया से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। भुंतर एयरपोर्ट पर भाजपा जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज बौद्ध ने तोगड़िया का पारंपरिक लाहौल अंदाज में खतक और टोपी पहनाकर स्वागत किया। तोगड़िया ने कहा कि महेश्वर सिंह से उनके बड़े मधुर संबंध हैं। महेश्वर सिंह चाहे किसी भी पार्टी में हों, महेश्वर सिंह उनसे मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें