फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की पेंशन डकारने पर डाकिया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
काईस (कुल्लू)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को मिलने वाली पेंशन को डाकिया ही डकार गया। पेंशन लोगों को देने के बजाए डाकिया खुद ही इस्तेमाल करता रहै। पता चलने पर जब जांच हुई तो सारी हकीकत सामने आ गई। अब विभाग ने डाकिये को सस्पेंड कर दिया है। जांच में पता चला है कि कल्याण विभाग की ओर से जारी की गई पेंशन कई पेंशनरों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी की चौंग पंचायत के करीब आधा दर्जन पेंशनरों को लंबे समय से पेंशन नहीं मिल रही थी। पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर समाज कल्याण विभाग से इसकी शिकायत की थी। विभाग ने जब इसकी जांच की तो सारा सच सामने आ गया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट तैयार कर डाक विभाग के मंडी स्थित प्रवर अधीक्षक डाकघर मंडल को भेजी गई।
डाक विभाग ने विभागीय जांच बिठाकर इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जलुग्रां में तैनात डाकिये को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि डाकिये ने लोगों की पेंशन 2970 की धनराशि अपने पास रखी थी। विभागीय जानकारी के मुताबिक शिकायत की भनक लगते ही डाकिये ने पात्रों को एकमुश्त पेंशन की राशि भी दे दी थी। लेकिन तब तक मामला विभाग के पास पहुंच चुका था। डाकिये ने इस घालमेल को फर्जी हस्ताक्षर कर अंजाम दिया। मामले की जांच कर रहे डाक विभाग कुल्लू के इंस्पेक्टर ईश्वर दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने कड़ा सज्ञान लेते हुए डाकिये को निलंबित कर दिया है। जांच अभी जारी है। जिला कल्याण अधिकारी प्रदीप नेगी ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने पर विभाग सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें