फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में बंजार की दीपा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार कालेज में सोमवार को रानी लक्ष्मी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इस मौके पर भाषण और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदु परिषद के युवा संगठन दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका रजनी ठुकराल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण में दीपा देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रेमा देवी दूसरे स्थान पर रही। निर्मला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कालेज की छात्राओं ने मनमोहक मेहंदी लगाई। इस प्रतियोगिता में रीता ने सबसे अच्छी मेहंदी
लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा कृष्णा ने दूसरा और प्रेमलता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका रजनी ठुकराल ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बंजार एबीवीपी के अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल सिंह, सचिव खेम चंद परमार और वर्षा शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें