मनाली। मनु रंगशाला में दुग्ध धेनु नाटक के मंचन का जादू ऐसा चला कि मनु रंगशाला मानो ठहर-सी गई। नाटक का मंचन संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया गया। मनु रंगशाला मंच पर मंचित इस नाटक में कलाकारों ने अत्याचारी राजा के चरित्र को शानदार ढंग से दर्शकों के समक्ष रखा। राजा की भूमिका कलाकार कुलदीप, प्रहरी की भूमिका दीनदयाल जबकि मीनाक्षी ने राजकुमारी की भूमिका निभाई। नाटक के अन्य कलाकारों पुष्पा, ज्योतिका, पूजा व प्रिया ने भी शानदार अभिनय किया। निदेशक केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था, लेकिन वह इस ओर प्रयासरत रहेंगे। नप के कार्यकारी अधिकारी वीके शर्मा ने कलाकारों की प्रतिभा कद्र कर उन्हें विंटर कार्निवाल में अपना कार्यक्रम देने की पेशकश की।