फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनती ब्यास में कूद गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पतलीकूहल। मनाली के पास 15 मील में ब्यास नदी पर बने पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की इस हरकत को देख रहे कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे नदी के बीच से निकाल लिया। लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। घटना स्थल पर ही उसे उल्टा लिटाकर पेट से पानी निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पतलीकूहल पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस ने अचेत युवक को वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पतलीकूहल चौकी प्रभारी एएसआई रामलाल ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि युवक को अस्पताल में भरती करवाया है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि युवक के होश में आने पर ही उसके बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। युवक को अस्पताल ले जाने वाले पुलिस जवान की ड्यूटी अस्पताल में लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें