फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू शहर में बड़े वाहनों को ‘नो एंट्री’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुल्लू। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से पार पाने को पुलिस ने फैसला लिया है। भुंतर से रामशिला तक सड़क का मरम्मत कार्य जोरों पर चला हुआ है। इस वजह से यहां ट्रैफिक जाम की भयंकर समस्या पैदा हो गई है। समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाई है। अब कुल्लू शहर से भारी वाहन नहीं गुजरेंगे। भारी वाहन लेफ्ट बैंक सड़क से भेजे जाएंगे। यह प्रतिबंध अगले छह महीने तक लागू रहेगा।
सड़क के कार्य के कारण शमशी, पिरडी, गांधीनगर और कुल्लू शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में कई दिक्कत आ रही है। इसको देखते हुए बीते माह एसपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बैठक में हुई चर्चा के आधार पर भुंतर-रामशिला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनाली की ओर से आने या जाने वाली लंबी दूरी की बसों, टिप्पर, टैंकर, ट्रकों और अन्य ढुलाई वाहनों को अब लैफ्ट बैंक से ही होकर जाना पड़ेगा। मंडी की ओर से आने वाली लंबी दूरी की एचआरटीसी तथा निजी बसें रामशिला पुल से होकर कुल्लू बस स्टैंड तक आ सकती हैं। एसपी ने बताया कि कुल्लू शहर में सुबह आठ से सायं आठ बजे तक टिप्परों, ट्रकों, टैंकरों, ट्रैक्टरों और अन्य भारी ढुलाई वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह वाहन भुंतर या रामशिला पुल से कुल्लू शहर की ओर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। एसपी ने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें