फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग स्पर्धा में जरी स्कूल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित बाक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरी के खिलाड़ी छा रहे। विभिन्न वर्गों की स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर जरी स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरआल खिताब पर कब्जा जमाया। मार्शल आर्ट भुंतर के खिलाड़ी दूसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन

जरी स्कूल के भूपेंद्र, सीमा नेगी, मोना भारती, हेमंत जरी, अमन जरी, पप्पू ठाकुर जरीर, पल्लवी जरी, राकेश बोध और पूजा शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। अकादमी आफ मार्शल आर्ट के यशुला गुलेरिया ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान किशन ठाकुर, महासचिव चित्र देव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम, सचिव लाभ सिंह, देवी राम, बलदेव खांपा, लाल चंद, हरि राणा, तारा चंद, लुदर चंद, मोती लाल, चंद्रसेन चौहान और रणवीर ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि एसडीएम विनय धीमान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किशन ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें