फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू की इनकम डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कारोबारियों के लिए अब तक पीपल जातर मेला भले ही घाटे वाला रहा हो लेकिन, नगर परिषद कुल्लू ने इस साल मोटी कमाई की। प्लाट आवंटन से नगर परिषद को करीब 22 लाख की आय हुई है। यह पिछले साल की तुलना लगभग दो गुना है। पिछले साल नगर परिषद ने प्लाट आवंटन से साढे़ बारह लाख कमाए थे।
विज्ञापन

खास यह है कि इस साल नगर परिषद ने तमाम प्लाट खुली बोली से बेचे हैं। इससे जहां नप को प्लाटों की पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कीमत मिली वहीं सबलैटिंग पर भी रोक लगी। खुली बोली में दुकानदारों ने सीधे तौर पर बोली लगाकर प्लाट खरीदे। पिछले साल 1.20 लाख रुपए में डोम की जगह बिकी थी। इस साल इसी जगह के नगर परिषद कुल्लू को पांच लाख मिले। हालांकि मेले के दौरान कारोबारियों का कारोबार नहीं हो पाया, लेकिन अब मौसम खुलने से कारोबार में इजाफा होने की संभावना है।
नगर परिषद ने प्लाट दस मई तक के लिए दिए हैं। इसके बाद कारोबारियों को यह जगह खाली करनी होगी। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस साल तमाम प्लाट खुली बोली के तहत बिके हैं। पिछले साल लगभग साढे़ बारह लाख की कमाई हुई थी। इस साल लगभग 22 लाख रुपए का राजस्व जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें