फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में फिर लौट आईं सर्दियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग। मौसम में तबदीली के बाद लाहौल घाटी में फिर से सर्दियां लौट आई हैं। घाटी के कई हिस्सों में दिन का पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। लाहौल के कोेकसर समेत मयाड घाटी के कई गांवों में प्रचंड ठंड के कारण पानी की पाइपें जाम हो गई हैं। इस कारण क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग खासे परेशान हैं। पारा सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क जाने से मटर बिजाई का काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को रोहतांग से सटे कोकसर गांव में न्यूनतम तापमान शून्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां ठंड के कारण पानी की पाइपें जाम हो गई हैं। उधर, मयाड घाटी के शकौली, खंजर, तिंगरेट, उरगोस, छालिंग समेत कई गांवों में भी ठंड के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रोहतांग दर्रा समेत घाटी के कई रिहायशी इलाकों में करीब दो सप्ताह से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी में कृषि कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक पारा यूं ही गिरता रहा तो मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पारा शून्य से नीचे गिरने से मटर का बीज जमीन से अंकुरित होने से पहले की नष्ट हो सकता है। बर्फबारी और ठंड ने बीआरओ की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोहतांग समेत बारालाचा दर्रा बहाल करने में जुटी सीमा सड़क संगठन का काम रफ्तार नहीं पकड़ पार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें