फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा इंटक आठ को करेगी शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में इन दिनों जन्म दिन मनाने के बहाने शक्ति का प्रदर्शन करने का दौर शुरू हो गया है। पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर के 65वें जन्म दिवस पर अब युवा इंटक शक्ति का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

इंटक के जिला महामंत्री नैन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि युवा इंटक आठ मई को पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर के जन्म दिवस पर शक्ति का प्रदर्शन करेगी। आठ मई को पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर का जन्म दिवस समारोह भुट्टी कालोनी में मनाया जाएगा। युवा इंटक के महामंत्री नैन प्रकाश ने बताया कि सत्य प्रकाश ठाकुर राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। युवा इंटक के जिला अध्यक्ष दोत राम, कुल्लू सदर के प्रधान रवि ठाकुर, मनाली सदर के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बंजार सदर कुंदन लाल और आनी सदर से हरीश कायथ ने बैठक कर फैसला लिया कि आठ मई को सत्य प्रकाश ठाकुर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन्म दिवस पर युवा इंटक के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें