फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ी, कोकसर में बचाव दल स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल प्रशासन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली के सौजन्य से पहली अप्रैल से बचाव दल तैनात कर दिया है। मढ़ी और कोकसर में रोहतांग दर्रा पैदल लांघने वालों की सहायता के लिए दल तैयार रहेगा।
विज्ञापन

संस्थान के संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी ने बताया कि घाटी में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और कोकसर में बचाव दल के कुछ सदस्यों को एयरलिफ्ट करने के बाद सोमवार को मढ़ी की टीम रवाना हो गई और अपना कार्य आरंभ कर लिया है। कोकसर की अन्य टीम केलांग से आगे मूलिंग से कोकसर तक लगभग 35 किलोमीटर पैदल सफर तय कर सोमवार को कोकसर पहुंची। घरसंगी ने कहा कि 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार करने वालों की सुरक्षा के लिए दोनों छोर पर नौ-नौ सदस्यों की टीमों को तैनात किया है। टीमें रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होने तक काम करती रहेंगी। बचाव दल स्थापित होने से नौ लोग रोहतांग दर्रे का पार कर चुके हैं। लेकिन अब रेस्क्यू टीम की मदद लेकर यात्री दर्रा पार कर सकेंगे। उन्होंने सभी पैदल चलने वाले यात्रियों से बचाव चौकियों में अपना नाम पंजीकरण करवाने की अपील की है। उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने रोहतांग दर्रा पैदल आरपार करने वाले लोगों को सुरक्षा के लिहाज से मौसम को भांपकर ही सफर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें