फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे बीएसएनएल कर्मचारी

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भारत संचार निगम लिमिटेड की ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रिवीजन का निराकरण, बीएसएनएल के 4जी स्पैक्ट्रम का आवंटन, बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति का अनुमोदन, बीएसएनएल मोबाइल टावर का आउटसोर्स का प्रस्ताव रद्द करने आदि मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना व नारेबाजी की।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बीएसएनएल कुल्लू के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे कामकाज ठप रहा। इस मौके ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन भारत संचार निगम लिमिटेड नॉर्थ जोन के सलाहकार नरेश कुमार ठाकुर, भारत संचार निगम लिमिटेड ऑल यूनियन कुल्लू के प्रधान चमन लाल, सचिव तारा चंद, एआईबीएसएनएचईए के प्रधान इंद्र सिंह, सचिव प्रेम चंद प्रेेमी, एआईजीईटीओआर के प्रधान अनिल चौधरी, सचिव अशोक कुमार, एसएनईए के प्रधान राज कुमार सचिव अनिल महंत आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें